औरैया में शिक्षक दिवस आयोजित:स्कूल में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जताई

औरैया में शिक्षक दिवस आयोजित:स्कूल में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जताई

औरैया के गेल डीएवी मॉडल स्कूल में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण तथा मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के योगदान को सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज द्विवेदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन से जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण सम्मान, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *