औरैया में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के कार्यालय में 22 अक्टूबर को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषणयुक्त खानपान, स्वच्छता, बीमारियों से बचाव और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर सुधा देवी और समिति की सचिव रीना पांडे ने मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। इस दौरान 90 महिलाओं को मशरूम की बुवाई का प्रशिक्षण भी दिया गया। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना और परिवारों तक पोषणयुक्त भोजन पहुंचाने में मदद करना था।

