औरंगाबाद में रक्षाबंधन के दिन उठी भाई की अर्थी:दो दिन पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल; रिश्तेदार के घर जाने के दौरान हाइवा, कार की हुई थी टक्कर

औरंगाबाद में रक्षाबंधन के दिन उठी भाई की अर्थी:दो दिन पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल; रिश्तेदार के घर जाने के दौरान हाइवा, कार की हुई थी टक्कर

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के परसावां गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव निवासी सरजू राम के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उसका दोस्त विकास कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त राम अवतार राम के पुत्र विकास कुमार के साथ कार से औरंगाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान कुटुंबा थाना क्षेत्र में परसावां गांव के समीप दोस्ताना होटल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुधीर और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जमुहार से पटना रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सुधीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पटना स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को सुधीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के दिन ही परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गईं। मौत के बाद परिजन सुधीर का शव लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और जेसीबी मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। करीब 12 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भाई ने बहन को बुलाया था घर, रक्षाबंधन पर ही उठी अर्थी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे सुधीर के छोटे भाई रणधीर कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहता है। रक्षाबंधन को लेकर सुधीर ने उसे फोन कर बहन को साथ लेकर घर आने को कहा था। भाई के बुलावे पर वह दो दिन पहले ही बहन को लेकर घर पहुंचा था। परिवार को उम्मीद थी कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के मिलन और खुशियों के साथ मनाया जाएगा, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। रणधीर ने बताया कि जिस भाई ने बहन से राखी बंधवाने के लिए घर बुलाया था, उसी भाई की रक्षाबंधन के दिन मौत हो गई। त्योहार के दिन घर में राखी की खुशियों की जगह मातम छा गया। सुधीर की मौत से परिवार के साथ गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों की जिंदगी पर भी संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद परिजन घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के परसावां गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव निवासी सरजू राम के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उसका दोस्त विकास कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त राम अवतार राम के पुत्र विकास कुमार के साथ कार से औरंगाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान कुटुंबा थाना क्षेत्र में परसावां गांव के समीप दोस्ताना होटल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुधीर और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जमुहार से पटना रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सुधीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पटना स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को सुधीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के दिन ही परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गईं। मौत के बाद परिजन सुधीर का शव लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और जेसीबी मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। करीब 12 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भाई ने बहन को बुलाया था घर, रक्षाबंधन पर ही उठी अर्थी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे सुधीर के छोटे भाई रणधीर कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहता है। रक्षाबंधन को लेकर सुधीर ने उसे फोन कर बहन को साथ लेकर घर आने को कहा था। भाई के बुलावे पर वह दो दिन पहले ही बहन को लेकर घर पहुंचा था। परिवार को उम्मीद थी कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के मिलन और खुशियों के साथ मनाया जाएगा, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। रणधीर ने बताया कि जिस भाई ने बहन से राखी बंधवाने के लिए घर बुलाया था, उसी भाई की रक्षाबंधन के दिन मौत हो गई। त्योहार के दिन घर में राखी की खुशियों की जगह मातम छा गया। सुधीर की मौत से परिवार के साथ गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों की जिंदगी पर भी संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद परिजन घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *