औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान रिसियप के सनथुआ निवासी देव सुंदर यादव(60) के तौर पर हुई है। घायलों में कुटुंबा के महाराजगंज निवासी मुमताज आलम और आलमगीर शामिल है। गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक का टायर फटने से हादसा जानकारी के मुताबिक एनएच-19 शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। इस दौरान पास से गुजर रहे ऑटो ड्राइवर का बैंलेस बिगड़ गया। सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को रौंदते हुए ऑटो पलट गई। मुमताज आलम और आलमगीर ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घर में मचा कोहराम देव सुंदर यादव रोज की तरह अपने घर से दूध लेकर जनकोप स्थित एक होटल में बेचने जा रहे थे। घायल मुमताज और आलमगीर फेरी का काम करते हैं। कपड़ा खरीदने के लिए रोहतास जिले के डेहरी बाजार जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिलख-बिलख कर रोने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक एनएच-19 पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एक घंटे बाद खुला जाम जाम की सूचना पर बारुण थानाध्यक्ष और बीडीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब 1 घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सनथुआ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान रिसियप के सनथुआ निवासी देव सुंदर यादव(60) के तौर पर हुई है। घायलों में कुटुंबा के महाराजगंज निवासी मुमताज आलम और आलमगीर शामिल है। गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक का टायर फटने से हादसा जानकारी के मुताबिक एनएच-19 शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। इस दौरान पास से गुजर रहे ऑटो ड्राइवर का बैंलेस बिगड़ गया। सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को रौंदते हुए ऑटो पलट गई। मुमताज आलम और आलमगीर ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घर में मचा कोहराम देव सुंदर यादव रोज की तरह अपने घर से दूध लेकर जनकोप स्थित एक होटल में बेचने जा रहे थे। घायल मुमताज और आलमगीर फेरी का काम करते हैं। कपड़ा खरीदने के लिए रोहतास जिले के डेहरी बाजार जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिलख-बिलख कर रोने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक एनएच-19 पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एक घंटे बाद खुला जाम जाम की सूचना पर बारुण थानाध्यक्ष और बीडीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब 1 घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सनथुआ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है।


