औरंगाबाद में कला महोत्सव के ऑडिशन पूरे:हर प्रखंड से चुने गए तीन कलाकार, 1 नवंबर को फाइनल, विजेताओं को मिलेंगे अलग-अलग खिताब

बिहार प्रदेश स्तरीय कला महोत्सव 2026 के लिए औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय में ऑडिशन पूरे हो गए। संगीत और नृत्य के ऑडिशन में स्थानीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। चयनित कलाकार 1 नवंबर को फाइनल मुकाबले में प्रस्तुति देंगे।
ऑडिशन में कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, लोक गायक राम श्लोक रामा, गीत रचनाकार अक्षय पाठक, साधना संगीत विद्यालय के निदेशक रंजन, म्यूजिक निर्देशक राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार और पाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि हर प्रखंड से तीन कलाकार चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना और बिहार की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत व नृत्य को बढ़ावा देना है।
संगीत प्रतियोगिता के विजेता को ‘बिहार के सुरों के बादशाह’ और नृत्य प्रतियोगिता के विजेता को ‘भरतनाट्यम नृत्य उस्ताद’ का खिताब दिया जाएगा।
फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल परिसर के सिद्धार्थ सभागार हॉल में होगा। निर्णायक मंडल में बिहार और झारखंड के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। बिहार प्रदेश स्तरीय कला महोत्सव 2026 के लिए औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय में ऑडिशन पूरे हो गए। संगीत और नृत्य के ऑडिशन में स्थानीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। चयनित कलाकार 1 नवंबर को फाइनल मुकाबले में प्रस्तुति देंगे।
ऑडिशन में कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, लोक गायक राम श्लोक रामा, गीत रचनाकार अक्षय पाठक, साधना संगीत विद्यालय के निदेशक रंजन, म्यूजिक निर्देशक राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार और पाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि हर प्रखंड से तीन कलाकार चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना और बिहार की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत व नृत्य को बढ़ावा देना है।
संगीत प्रतियोगिता के विजेता को ‘बिहार के सुरों के बादशाह’ और नृत्य प्रतियोगिता के विजेता को ‘भरतनाट्यम नृत्य उस्ताद’ का खिताब दिया जाएगा।
फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल परिसर के सिद्धार्थ सभागार हॉल में होगा। निर्णायक मंडल में बिहार और झारखंड के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *