सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार को औरंगाबाद पहुंची। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के उपलक्ष्य में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर पहुंची इस रैली का औरंगाबाद पुलिस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। रैली के औरंगाबाद पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने इसका स्वागत किया। इस दौरान नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सूखा नशा समाज को कर रहा खोखला : एसपी इस अवसर पर औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी एकता की भावना आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। लेकिन वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के सामने गंभीर चुनौती बन रही है। खासकर सूखा नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ पूरे समाज को खोखला कर रहा है। एसपी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश नशामुक्त बने। युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औरंगाबाद पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। नशे के खिलाफ अभियान में आम लोगों की भागीदारी जरूरी पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें और नशामुक्त समाज बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। रैली के सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।रैली ने राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज का संदेश देते हुए लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार को औरंगाबाद पहुंची। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के उपलक्ष्य में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर पहुंची इस रैली का औरंगाबाद पुलिस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। रैली के औरंगाबाद पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने इसका स्वागत किया। इस दौरान नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सूखा नशा समाज को कर रहा खोखला : एसपी इस अवसर पर औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी एकता की भावना आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। लेकिन वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के सामने गंभीर चुनौती बन रही है। खासकर सूखा नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ पूरे समाज को खोखला कर रहा है। एसपी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश नशामुक्त बने। युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औरंगाबाद पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। नशे के खिलाफ अभियान में आम लोगों की भागीदारी जरूरी पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें और नशामुक्त समाज बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। रैली के सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।रैली ने राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज का संदेश देते हुए लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

