औरंगाबाद शहर के रमेश चौक बुधवार की रात दो समुदाय के दो नाबालिग गुटों के बीच विवाद और मारपीट के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक गुट का नाबालिग अपने साथियों के साथ चाकू लेकर रमेश चौक पहुंच गया और दूसरे पक्ष के नाबालिग को पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगा। नाबालिग को चाकू लहराते देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चौक पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश में एक पक्ष का नाबालिग अपने साथियों के साथ चाकू लेकर रमेश चौक पहुंच गया। वहां दूसरे पक्ष के नाबालिग को पकड़कर ले जाने की कोशिश के दौरान स्थिति बिगड़ गई। चाकू लहराने की घटना से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर शोर-शराबा शुरू हो गया। 20 से 25 किशोरों के पहुंचने की उड़ी अफवाह घटना के बाद रमेश चौक पर बड़ी संख्या में नाबालिग के चाकू-छुरी लेकर पहुंचने की अफवाह फैल गई। चर्चा होने लगी कि 20 से 25 की संख्या में किशोर इलाके में उत्पात मचाने पहुंचे हैं। इस सूचना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग रमेश चौक स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस पिकेट पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के समय पुलिस पिकेट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। पुलिस जवान लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का बाइक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ा, पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झड़प और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के किशोरों को पकड़ लिया। सभी को रात में ही नगर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामला दो नाबालिग किशोरों के बीच आपसी विवाद का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के किशोरों को पकड़ लिया और थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट सूचना के आधार पर भयभीत होकर भीड़ न जुटाएं। घटना ने शहर के व्यस्त चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था और किशोरों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। औरंगाबाद शहर के रमेश चौक बुधवार की रात दो समुदाय के दो नाबालिग गुटों के बीच विवाद और मारपीट के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक गुट का नाबालिग अपने साथियों के साथ चाकू लेकर रमेश चौक पहुंच गया और दूसरे पक्ष के नाबालिग को पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगा। नाबालिग को चाकू लहराते देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चौक पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश में एक पक्ष का नाबालिग अपने साथियों के साथ चाकू लेकर रमेश चौक पहुंच गया। वहां दूसरे पक्ष के नाबालिग को पकड़कर ले जाने की कोशिश के दौरान स्थिति बिगड़ गई। चाकू लहराने की घटना से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर शोर-शराबा शुरू हो गया। 20 से 25 किशोरों के पहुंचने की उड़ी अफवाह घटना के बाद रमेश चौक पर बड़ी संख्या में नाबालिग के चाकू-छुरी लेकर पहुंचने की अफवाह फैल गई। चर्चा होने लगी कि 20 से 25 की संख्या में किशोर इलाके में उत्पात मचाने पहुंचे हैं। इस सूचना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग रमेश चौक स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस पिकेट पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के समय पुलिस पिकेट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। पुलिस जवान लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का बाइक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ा, पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झड़प और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के किशोरों को पकड़ लिया। सभी को रात में ही नगर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामला दो नाबालिग किशोरों के बीच आपसी विवाद का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के किशोरों को पकड़ लिया और थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट सूचना के आधार पर भयभीत होकर भीड़ न जुटाएं। घटना ने शहर के व्यस्त चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था और किशोरों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

