औरंगाबाद- आहर में डूबने से किशोर की मौत:15 घंटे बाद मिला शव, खेत में धान का बिचड़ा डालने के बाद स्नान करने गया था

औरंगाबाद- आहर में डूबने से किशोर की मौत:15 घंटे बाद मिला शव, खेत में धान का बिचड़ा डालने के बाद स्नान करने गया था

औरंगाबाद के शेरपुर गांव में आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब 15 घंटे बाद शव मिला है। मृतक की पहचान मिथिलेश रविदास के पुत्र सदहगार(17) के रूप में हुई है। घटना रफीगंज कासमा थाना क्षेत्र के चेव पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम आहर में स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से पानी में डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। करीब 15 घंटे तक चली खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह किशोर का शव आहर से बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपनी का काम चल रहा है। बुधवार को सदहगार भी धान का बिछड़ा खेत में डालने गया था। खेत में बिछड़ा डालने के बाद वह गर्मी और थकान से राहत पाने के लिए आहर में स्नान करने चला गया। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने देर शाम तक की तलाश, पुलिस-प्रशासन को दी सूचना ग्रामीण सुनील कुमार मेहता ने बताया कि सदहगार धान का बिछड़ा खेत में डालने के बाद स्नान करने के लिए आहर में गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। किशोर के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ आहर के पास जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे और सदहगार की तलाश में जुटे रहे। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। रात होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी भी हुई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी रखी गई। घर में मचा कोहराम अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था। लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह आहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि सदहगार की उम्र महज 17 वर्ष थी और परिवार के कामकाज में सहयोग करता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। औरंगाबाद के शेरपुर गांव में आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब 15 घंटे बाद शव मिला है। मृतक की पहचान मिथिलेश रविदास के पुत्र सदहगार(17) के रूप में हुई है। घटना रफीगंज कासमा थाना क्षेत्र के चेव पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम आहर में स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से पानी में डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। करीब 15 घंटे तक चली खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह किशोर का शव आहर से बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपनी का काम चल रहा है। बुधवार को सदहगार भी धान का बिछड़ा खेत में डालने गया था। खेत में बिछड़ा डालने के बाद वह गर्मी और थकान से राहत पाने के लिए आहर में स्नान करने चला गया। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने देर शाम तक की तलाश, पुलिस-प्रशासन को दी सूचना ग्रामीण सुनील कुमार मेहता ने बताया कि सदहगार धान का बिछड़ा खेत में डालने के बाद स्नान करने के लिए आहर में गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। किशोर के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ आहर के पास जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे और सदहगार की तलाश में जुटे रहे। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। रात होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी भी हुई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी रखी गई। घर में मचा कोहराम अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था। लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह आहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि सदहगार की उम्र महज 17 वर्ष थी और परिवार के कामकाज में सहयोग करता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *