ओमान से देवरिया पहुंचेगा 12 दिन बाद शव:जहाज पर हमले के दौरान हुई थी मौत, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

ओमान से देवरिया पहुंचेगा 12 दिन बाद शव:जहाज पर हमले के दौरान हुई थी मौत, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

देवरिया। ओमान के पास एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में जान गंवाने वाले सूरज यादव का शव 12 दिन बाद रविवार को उनके पैतृक गांव करमाजीतपुर पहुंचेगा। परिजनों को शनिवार शाम करीब 5 बजे दूतावास से शव पहुंचने की जानकारी मिली। सूरज यादव 19 अगस्त को मुंबई की एक कंपनी के जरिए ओमान गए थे। वह वाणिज्यिक पोत MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर कार्यरत थे। 23 सितंबर को पोत ओमान के पूर्वी तट से भारत लौट रहा था। इसी दौरान होर्मुज के पास पोत पर हमला हुआ, जिसमें सूरज की मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार सूरज के शव के वापस आने का इंतजार कर रहा था। सूरज अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *