एसबीके कॉलेज में फिल्म के जरिए समझाई निर्वाचन प्रक्रिया

एसबीके कॉलेज में फिल्म के जरिए समझाई निर्वाचन प्रक्रिया

भास्कर न्यूज| जैसलमेर एसबीके राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर मीणा के निर्देशन में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों और ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। समारोह में छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सहभागी मतदान के महत्व को सरलता से रेखांकित किया गया। ईएलसी प्रभारी डॉ. मेहराराम ने युवाओं को लोकतंत्र की रीढ़ बताया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन डिजिटल मंच के जरिए नए मतदाता पंजीकरण, प्रविष्टियों में संशोधन और अन्य डिजिटल सुविधाओं की तकनीकी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों और मताधिकार के प्रति चेतना जगाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिजनों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *