एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत को 2 मेडल:मनु-प्रिंस की जोड़ी ने सेलिंग में सिल्वर दिलाया, स्क्वॉश महिला टीम को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत को 2 मेडल:मनु-प्रिंस की जोड़ी ने सेलिंग में सिल्वर दिलाया, स्क्वॉश महिला टीम को ब्रॉन्ज

भारत को एशियन गेम्स में गुरुवार को 2 मेडल मिले। भारतीय महिला टीम ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज हासिल किया। उसके बाद मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी ने सेलिंग के मेंस स्किफ इवेंट में सिल्वर दिलाया। 23 साल के नीतेश सिवाच पुरुषों की ग्रीको-रोमन रेसलिंग के 97 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने पिछले एशियाड के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मंगोलियाई पहलवान गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराया। उनका फाइनल आज ही होगा। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 10 में से 8 गोल्ड महिलाओं के योगदान से आए भारत को एशियन गेम्स में गुरुवार को 2 मेडल मिले। भारतीय महिला टीम ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज हासिल किया। उसके बाद मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी ने सेलिंग के मेंस स्किफ इवेंट में सिल्वर दिलाया। 23 साल के नीतेश सिवाच पुरुषों की ग्रीको-रोमन रेसलिंग के 97 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने पिछले एशियाड के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मंगोलियाई पहलवान गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराया। उनका फाइनल आज ही होगा। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 10 में से 8 गोल्ड महिलाओं के योगदान से आए

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *