मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सीटों पर चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के बीच सीधे मतदान होगा। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में तीन पर्चे निरस्त किए गए थे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय अंशु शर्मा का नामांकन खारिज हुआ, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय पंचशील और प्रदीप के पर्चे निरस्त किए गए। जांच के बाद शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा और सपा ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद अकरम रजा ने स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी – दिनेश गोयल – भाजपा
– प्रमेंद्र सिंह – सपा
– अमित कुमार जैन – निर्दलीय
– दुष्यंत – निर्दलीय
– मोहम्मद अकरम रजा – निर्दलीय
– राहुल कुशवाहा – निर्दलीय
– विक्रांत त्यागी – निर्दलीय
– विजय कुमार त्यागी – निर्दलीय शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी – नितिन कुमार तोमर – सपा
– श्रीचंद शर्मा – भाजपा
– कुलदीप मलिक – निर्दलीय
– तनुज गंभीर – निर्दलीय
– पंकज कुमार – निर्दलीय
– बाकिर हुसैन – निर्दलीय
– स्वराज पाल – निर्दलीय
– सुशील – निर्दलीय
– डॉ. सुशील कुमार पुंडीर – निर्दलीय
– हरकेश सिंह – निर्दलीय 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को परिणाम एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी सीधे चुनाव प्रचार और मतदान की तैयारी में जुटेंगे। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

