कथारा | कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांध कॉलोनी निवासी रोहित तुरी (पिता लक्ष्मण तुरी) के रूप में हुई है। वह कथारा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रोहित तुरी के खिलाफ संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान को गति मिली है। कथारा | कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांध कॉलोनी निवासी रोहित तुरी (पिता लक्ष्मण तुरी) के रूप में हुई है। वह कथारा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रोहित तुरी के खिलाफ संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान को गति मिली है।

