होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में कई जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। इस तरह के मामले लगभग हर दिन देखने को मिल रहे हैं, जब ईरान द्वारा अवैध घोषित जलमार्गों से गुज़रने वाले जहाजों के साथ ऐसा हो रहा है। आज भी ऐसे तीन मामले सामने आए हैं।
20 लाख बैरल तेल ले जा रहा जहाज बना समुद्री बारूदी सुरंग का शिकार
आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहा एक सुपरटैंकर जहाज समुद्री बारूदी सुरंग का शिकार बन गया। जहाज समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसकी वजह से उसमें धमाका हो गया और फिर आग लग गई। यह जहाज 20 लाख बैरल तेल लेकर जा रहा था।
दो अन्य मामले भी आए सामने
आईआरजीसी की नेवी ने जानकारी दी कि तेल ले जा रहे सुपरटैंकर जहाज से पहले भी आज दो अन्य जहाज भी समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गए, जिसकी वजह से उनमें धमाका हो गया और आग लग गई।
कितना हुआ नुकसान?
आज तीन जहाजों के समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बनने की वजह से कोई हताहत हुआ या नहीं, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि धमाके और फिर आग लगने की वजह से जहाजों पर मौजूद तेल का नुकसान हो गया।
ईरान के आदेश का उल्लंघन करने वाले जहाज हो रहे हैं शिकार
होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन कई जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, लेकिन अमेरिकी नेवी ने कुछ समय पहले कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई है, जिसका ईरान ने खंडन किया था। अमेरिकी नेवी द्वारा बताए रास्तों को ईरान ने अवैध घोषित किया हुआ है और इनमें कई समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं। कई जहाज ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इन्हीं रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुदी बारूदी सुरंगों का शिकार बन जाते हैं।


IRGC Navy:
A supertanker carrying over 2 million barrels of oil exploded after hitting a naval mine in an unauthorized route at the Strait of Hormuz.
(@PressTV)