एक्टर स्वरा भास्कर पर FIR करने की मांग:नर्मदापुरम में महिलाएं टीआई से मिलीं; जौहर पर विवादित बयान का विराेध

एक्टर स्वरा भास्कर पर FIR करने की मांग:नर्मदापुरम में महिलाएं टीआई से मिलीं; जौहर पर विवादित बयान का विराेध

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की जौहर सीन को लेकर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से देशभर में बवाल मचा हुआ है। नर्मदापुरम में भी सोमवार को करणी सेना परिवार की क्षत्राणी (महिला) इकाई ने कोतवाली थाना पहुंचकर अभिनेत्री के खिलाफ नामजद एफआईआर की मांग की। टीआई गौरव बुंदेला को पत्र सौंपते हुए कहा मामला किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, नारी सम्मान और राजपूत समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। करणी सेना की महिलाओं का आरोप है कि स्वरा भास्कर द्वारा सार्वजनिक मंच पर भारतीय संस्कृति, राजपूताना इतिहास और क्षत्राणियों के बलिदान से जुड़े विषयों पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजू राजपूत ने कहा ऐसी टिप्पणियों से समाज और मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि इतिहास, संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और समाज के स्वाभिमान से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से सामने रखने का प्रयास है। रजनी भाटी ने कहा कि फिल्मों और सार्वजनिक मंचों पर राजपूत समाज को लेकर की जाने वाली कथित अभद्र टिप्पणियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान करणी सेना परिवार के पदाधिकारी, महिला विंग की पदाधिकारी और राजपूत समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *