Ram Kapoor Shreya Kalra Kissing Controversy: एक्टर राम कपूर ने आखिरकार रियलिटी शो ‘Lock-upp 2’ में श्रेया कालरा के किसिंग विवाद पर खुलकर बात की है। शो में श्रेया ने उन पर गाल पर किस करके लिमिट क्रॉस करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि श्रेया ने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और बात को गलत संदर्भ में लिया गया था।
श्रेया कालरा Kissing कंट्रोवर्सी पर राम कपूर
नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट पर इस घटना के बारे में बात करते हुए राम ने कहा, “मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई जिसमें उन्होंने कहा कि ‘सुनिए, मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था और आप बिल्कुल ठीक हैं’। मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं । मैं लोगों से घुल-मिलकर रहने वाला (फिजिकल) इंसान हूं और अपने पूरे करियर में ऐसा ही रहा हूं। और मैं बदलने वाला नहीं हूं, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि बातों को किस संदर्भ में लिया जाता है।”
राम कपूर ने विवादों को ‘बकवास’ बताया
एक्टर ने अपने आस-पास चल रहे विवादों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह ऐसी बातों से खुद पर असर नहीं पड़ने देंगे। राम ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर का ज़िक्र किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि जिन महिलाओं के साथ उन्होंने काम किया, उनमें से किसी ने भी कभी कोई शिकायत नहीं की।
उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश और गर्व महसूस करता हूं कि इस इंडस्ट्री में मेरे 27 साल के करियर में, जिन महिलाओं के साथ मैंने काम किया है, उनमें से किसी को भी कभी कोई शिकायत नहीं रही। इसलिए मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं, मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा।”
विवादों को गैर-जरूरी बताते हुए राम ने आगे कहा, “ये छोटी-छोटी बातें जो होती रहती हैं, ये विवाद जिनमें बातों को गलत संदर्भ में लिया जाता है, मैं उन पर अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। जैसा कि मैंने कहा, मेरी जिंदगी में बहुत पॉजिटिविटी है, मैं उस पर ध्यान देता हूं और ये सब गैर-ज़रूरी बकवास और समय की बर्बादी है।”
श्रेया कालरा के साथ अपने रिश्ते पर राम कपूर
राम कपूर ने शो में श्रेया के साथ अपने मुश्किल रिश्ते के बारे में भी बात की और बताया कि क्यों अक्सर दोनों की आपस में नहीं बनती थी। यह साफ करते हुए कि उन्हें श्रेया से व्यक्तिगत रूप से कोई परेशानी नहीं है, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि श्रेया को अपने गुस्से और बात करने के तरीके पर काबू पाने की ज़रूरत है।
राम ने कहा, “मुझे श्रेया से कोई दिक्कत नहीं है, मुझे लगता है कि वो अच्छे परिवार की एक प्यारी लड़की है। लेकिन वो अभी बच्ची है और उसे अपने गुस्से पर काबू पाने और थोड़ा शांत रहना सीखने की जरूरत है।” राम ने कहा कि उनके बीच मतभेद व्यक्तिगत नहीं थे और दावा किया कि शो में दूसरे लोगों के साथ भी श्रेया को ऐसी ही दिक्कतें थीं।
श्रेया कालरा ने जीती थी लॉकअप 2 की ट्रॉफी
बता दें कि नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट हुआ था ‘लॉकअप 2: सच या सजा’. इस रियलिटी को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। शिवांगी जोशी को हराकार श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।


