उन्नाव में सड़क पर भिड़े पिकअप चालक-बाइक सवार, मारपीट:वीडियो में बीच-बचाव करती दिखी युवती, जांच के बाद होगी कार्रवाई

उन्नाव में सड़क पर भिड़े पिकअप चालक-बाइक सवार, मारपीट:वीडियो में बीच-बचाव करती दिखी युवती, जांच के बाद होगी कार्रवाई

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात पिकअप चालक और बाइक सवारों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक युवती दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर बीच-बचाव करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू करने की बात कही है। कहासुनी के बाद सड़क पर हुई मारपीट घटना रात करीब 10:15 बजे राजधानी मार्ग पर नेहरू नगर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पिकअप चालक और बाइक सवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। वहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वीडियो में बीच-बचाव करती दिखी युवती वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवती बीच-बचाव करने पहुंचती है। वीडियो में सड़क पर लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस कर रही मामले की जांच गंगाघाट कोतवाली के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े लोगों और विवाद की वजह का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *