उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर जलभराव:पानी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे लोग, ट्रैक्टरों से पानी निकालने की कोशिश

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर जलभराव:पानी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे लोग, ट्रैक्टरों से पानी निकालने की कोशिश

उन्नाव में लगातार बारिश के चलते रविवार दोपहर करीब 1 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के बशीरतगंज इंटरचेंज के आसपास जलभराव हो गया। दही थाना क्षेत्र में टोल इंटरचेंज और औद्योगिक गलियारे की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इसी दौरान जलभराव के बीच कुछ कर्मचारी जाल डालकर मछली पकड़ते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और मछली पकड़ने के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इंटरचेंज मार्ग पर पानी भरने से परेशानी बशीरतगंज स्थित टोल इंटरचेंज के आसपास सड़क का काफी हिस्सा पानी में डूब गया। इंटरचेंज से उतरने वाले वाहनों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वाहन चालकों के मुताबिक जलभराव के कारण सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे और सड़क पर फिसलन की समस्या भी सामने आ रही है। जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंटरचेंज और आसपास के मार्गों पर पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से यहां जलभराव हो जाता है। लोगों का कहना है कि इंटरचेंज से गुजरने वाले वाहनों से टोल शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन उतरने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पुराने ट्रैक्टरों से पानी निकालने का प्रयास जलभराव को दूर करने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पुराने ट्रैक्टरों की मदद से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण दोबारा पानी भरने से समस्या बनी हुई है। प्रोजेक्ट मैनेजर बोले- टीमें लगातार निगरानी कर रहीं गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस मिश्र ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित है। एक्सप्रेस-वे पर टीमें मुस्तैद हैं और हाईवे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकालने का काम कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के बाद मामला चर्चा में एक्सप्रेस-वे पर जलभराव से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर जल निकासी और रखरखाव को लेकर मामला चर्चा में आ गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *