उधार के पैसे मांगने पर ईंट और चाकू से हमला:सोनीपत में दुकानदार की कमर पर किए वार; 6 हजार को लेकर विवाद

उधार के पैसे मांगने पर ईंट और चाकू से हमला:सोनीपत में दुकानदार की कमर पर किए वार; 6 हजार को लेकर विवाद

सोनीपत के कथूरा गांव में किरयाणा दुकान से उधार लिए सामान के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उधार के करीब छह से सात हजार रुपये मांगने पर युवक ने पहले दुकानदार और उसके पिता के साथ गाली-गलौच की और ईंट मारकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा दुकान में पहुंचा और हाथ में चाकू लेकर दुकानदार पर हमला कर दिया। चाकू का वार दुकानदार की कमर में लगा, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके पिता पर भी आरोपी ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। घायल दुकानदार को पहले नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बीपीएस खानपुर कलां रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधार के 6-7 हजार रुपये मांगने पर शुरू हुआ विवाद बरोदा थाना क्षेत्र के गांव कथूरा निवासी नैतिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसकी किरयाणा की दुकान है, जिसे वह अपने पिता तस्वीर के साथ चलाता है। गांव का ही सुमित उनकी दुकान से सामान उधार लेकर जाता था। उसके करीब छह से सात हजार रुपये उधार हो गए थे। नैतिक और उसके पिता कई बार सुमित से उधार चुकाने के लिए कह चुके थे, लेकिन वह हर बार बाद में पैसे देने की बात कहकर समय मांगता रहा।
दूसरी दुकान से सामान लेने आया तो पिता ने मांगे पैसे शिकायत के अनुसार, 12 अगस्त को नैतिक और उसका पिता तस्वीर दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सुमित सामने वाली दुकान से सामान लेने के लिए आया। तस्वीर ने उससे पहले का उधार चुकाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर सुमित गाली-गलौच करने लगा और ईंट मारकर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद हाथ में चाकू लेकर दुकान में पहुंचा नैतिक ने पुलिस को बताया कि घटना के कुछ समय बाद वह और उसका पिता दुकान के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान सुमित दोबारा उनकी दुकान में आया। आरोप है कि इस बार उसके हाथ में चाकू था। उसने चाकू से नैतिक की कमर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बचाने आए पिता पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास नैतिक के अनुसार, जब उसके पिता तस्वीर उसे बचाने के लिए आगे आए तो सुमित ने उन पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया। इसके बाद नैतिक और उसके पिता ने बचाव के लिए शोर मचाया। आरोप है कि सुमित दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। गोहाना अस्पताल से खानपुर कलां किया रेफर घटना के बाद नैतिक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे बीपीएस खानपुर कलां रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में कमर पर चाकू की चोट मिली पुलिस के अनुसार, गोहाना अस्पताल से नैतिक की मेडिकल रिपोर्ट और चिकित्सकीय रुक्का प्राप्त किया गया। 12 अगस्त की एमएलआर में उसकी कमर के दाहिने हिस्से में करीब 1.5 गुणा 0.5 सेंटीमीटर का चीरा लगा घाव दर्ज किया गया। चिकित्सक ने चोट को धारदार हथियार से लगी हुई बताते हुए ऑर्थोपेडिक राय लेने की सलाह दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को बीपीएस खानपुर कलां पहुंचकर घायल नैतिक के बयान के लिए चिकित्सक से अनुमति ली गई। डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए फिट बताया। इसके बाद नैतिक ने लिखित शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 351(3) और 332(C) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *