उदयपुर में अक्टूबर के मध्य में गर्मी का असर बना हुआ है। पिछले पांच दिन के तापमान के आंकड़े देखें तो दिन का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। झीलों की नगरी उदयपुर में 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। पिछले दिनों के मुकाबले रात का तापमान एकाएक बढ़ा है। 10 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था, जो 14 अक्टूबर को बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह पांच दिन में रात के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 10 अक्टूबर को 35 डिग्री से बढ़कर 14 अक्टूबर को 36 डिग्री हो गया। 12 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन में तेज गर्मी और रात के तापमान में बढ़ोतरी के चलते अक्टूबर में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

