उज्जैन में 12 दिन बाद तेज बारिश, गर्मी से राहत:दिन का तापमान 32.8 डिग्री रहा, दो-तीन दिन बारिश की संभावना

उज्जैन में 12 दिन बाद तेज बारिश, गर्मी से राहत:दिन का तापमान 32.8 डिग्री रहा, दो-तीन दिन बारिश की संभावना

उज्जैन में दिनभर तेज उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए सोमवार शाम राहत भरी बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। उज्जैन में 12 दिन बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। इससे पहले 12 अगस्त को शहर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुई तेज बारिश से दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली। सोमवार सुबह से ही लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान थे। दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बीती रात न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में अब तक 601 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिन इसी तरह तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *