ईरान की बड़ी तैयारी! एक साल में दोगुना किया हथियारों का उत्पादन, 9 हजार कंपनियां जुटीं

ईरान की बड़ी तैयारी! एक साल में दोगुना किया हथियारों का उत्पादन, 9 हजार कंपनियां जुटीं

Iran Weapons Production: ईरान के रक्षा मंत्रालय ने पिछले एक साल में हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन को दोगुना कर दिया है। ईरान ने युद्ध की आवश्यकताओं और रणनीतिक साजो-सामान के निर्माण में तीन गुना तक की बढ़ोतरी की है। ईरान ने सैन्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए 9,000 से ज्यादा निजी और तकनीकी कंपनियों को जोड़ा है।

दो से तीन गुना तक बढ़ाया उत्पादन

Iranian Ministry of Defense के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रेजा तलाई-निक ने पुष्टि की कि पिछले एक साल में कुल रक्षा उत्पादन दोगुना हुआ है। युद्धकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ प्रमुख और सामरिक उपकरणों का उत्पादन तीन गुना से अधिक बढ़ गया है। इस आपूर्ति श्रृंखला में 9,000 से ज्यादा निजी और तकनीकी कंपनियों को शामिल किया गया है, जिससे कम लागत में उन्नत हथियारों का निर्माण हो रहा है।

हथियारों को लेकर बरती गोपनीयता

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने सैन्य गतिविधियों को सुरक्षित रखने और दुश्मन को चौंकाने के लिए हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शनों पर लगभग रोक लगा दी है। सीक्रेट प्लानिंग के तहत मिसाइलों और अन्य विध्वंसक हथियारों का गुपचुप निर्माण बड़े स्तर पर चल रहा है, जिससे सैन्य संघर्ष के दौरान सेना को गोला-बारूद की कमी न रहे। वहीं हथियार और गोला बारूद के स्टॉक को भी गुप्त ठिकानों पर रखा गया है।

ईरान का मिसाइल निर्माण पर फोकस

हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान तेजी से अपनी मिसाइल साइट्स और दूसरे अहम मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने की खबरें सामने आई हैं। अमेरिका के साथ युद्ध के कारण ईरान को भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि अमेरिका ने ईरान के हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर किया जा सके। ईरान अभी तक हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटा हुआ है।

ट्रंप का दावा, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म कर दिया है। इसी बीच, ईरान के कार्यवाहक डिप्टी रक्षा मंत्री शारोख शहरम (Shahrokh Shahram) ने ट्रंप के इस बयान का खंडन किया है। शहरम के अनुसार, अमेरिका से सैन्य संघर्ष शुरू होने से पहले ही ईरान तेजी से हथियारों के निर्माण में जुटा था। वहीं पिछले एक साल में ईरान दो गुना क्षमता से हथियारों का निर्माण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *