ईरान का फैसला, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले- UN के परमाणु निरीक्षकों को देश में लौटने की मिलेगी इजाजत

ईरान का फैसला, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले- UN के परमाणु निरीक्षकों को देश में लौटने की मिलेगी इजाजत

Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों को देश में वापस आने की अनुमति देगा। अमेरिकी मीडिया CBS News को दिए इंटरव्यू में पेजेशकियन ने निरीक्षण की अनुमति देने की पुष्टि की।

इंटरव्यू में क्या कहा?

अमेरिकी मीडिया संस्थान CBS News को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब ईरानी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या ईरान अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने यहां आने और जांच करने की पहुंच देगा, तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर मुहर लगाई। जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या निरीक्षकों को आने दिया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘यह बिल्कुल सही है।’

प्रतिबंधों को हटाने और समझौते पर कही यह बात

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों पर ईरान द्वारा पहले लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर जब सवाल किया गया, तो राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने बयान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां आकर निरीक्षण करना चाहती हैं, तो इस विशेष विषय पर टेबल टॉक के जरिए सहमति बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर वे आना चाहते हैं और निरीक्षण करना चाहते हैं, तो हम बातचीत के दौरान उस विशेष विषय को लेकर समझौते और सहमति पर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *