ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया संभल:सजावट से बढ़ी शहर की रौनक, जुलूस की तैयारी

ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया संभल:सजावट से बढ़ी शहर की रौनक, जुलूस की तैयारी

संभल में ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सम्भल शहर रोशनी से जगमगा उठा। मस्जिदों, मदरसों और अन्य धार्मिक स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झालरों से सजाया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में हरे झंडे लगाए गए, जिससे शहर में उत्सवी माहौल नजर आया। मदरसा अजमली समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष सजावट की गई है। शाम होते ही लोग परिवार के साथ इन स्थानों पर पहुंचकर सजावट का आनंद लेते नजर आए। बाजारों में भी ईद मिलादुन्नबी को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर इस्लामी झंडे और सजावटी सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बुधवार को निकलेगा जुलूस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को विभिन्न समितियों की ओर से झांकियों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगा। इस दौरान नात, इस्लामी गीत और कव्वाली के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कारी मोहम्मद गुलजार अशरफ ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी को लेकर सम्भल समेत पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी में लोग अपने घरों, मोहल्लों, मस्जिदों और मदरसों को सजाते हैं। विभिन्न स्थानों पर इज्तिमाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें नात-ओ-मनकबत, बयान और दुआएं होती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 12 रबीउल अव्वल के मौके पर निकलने वाले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। जुलूस मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौलानाओं और उलेमाओं ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *