Nagma Latest Video: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस नगमा लंबे समय बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आईं, लेकिन उन्हें देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। नगमा बुधवार को सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंची थीं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनके बदले लुक पर खूब कमेंट किए।
नगमा लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसे में जब उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो पुराने दौर के फैंस के बीच उनकी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सवाल किए, वहीं कई फैंस ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा कि उम्र के साथ किसी के लुक में बदलाव होना स्वाभाविक है।
‘ये नगमा हैं?’ वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘ये नगमा है????’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि नगमा का वजन भले बढ़ गया है, लेकिन वह अब भी खूबसूरत लगती हैं और उन्हें देखकर पुरानी फिल्मों की याद आ गई।
एक अन्य यूजर ने लोगों के तुलना करने पर सवाल उठाया। उसने कहा कि उम्र के साथ हर किसी में बदलाव आता है और यह बिल्कुल सामान्य बात है। इस तरह कई लोगों ने नगमा को उनके लुक के लिए ट्रोल करने के बजाय उनका समर्थन किया।


90s में नगमा का था जबरदस्त क्रेज
नगमा 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ ‘किंग अंकल’ और अक्षय कुमार के साथ ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
नगमा ने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने की वजह से उनकी पहचान कई इंडस्ट्री में बनी।
रवि किशन के साथ भोजपुरी गाने ने भी खूब मचाई धूम
भोजपुरी सिनेमा में भी नगमा ने अपनी पहचान बनाई। रवि किशन के साथ उनका गाना ‘लहंगा उठा देम रिमोट से’ काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्मों से उनका लंबा जुड़ाव रहा, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘ठेला नंबर 501’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म थी।
अब लंबे समय बाद नगमा के सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आने के बाद उनके फैंस के बीच उनकी चर्चा फिर शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कई लोग उनकी पुरानी फिल्मों और उनके 90 के दशक के दौर को याद कर रहे हैं।

