इज़रायली रक्षा मंत्री ने दी धमकी – ‘अगर इज़रायल पर हमले में हिज़बुल्लाह ने दिया ईरान का साथ तो लेबनान के और इलाके पर होगा कब्ज़ा’

इज़रायली रक्षा मंत्री ने दी धमकी – ‘अगर इज़रायल पर हमले में हिज़बुल्लाह ने दिया ईरान का साथ तो लेबनान के और इलाके पर होगा कब्ज़ा’

इज़रायल (Israel) के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने धमकी दी है कि अगर हिज़बुल्लाह (Hezbollah) ने इज़राइल पर हमले में ईरान (Iran) का साथ दिया, तो उनकी सेना दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में और इलाक़े पर कब्ज़ा कर लेगी। काट्ज़ ने कहा, “अगर ईरान ने इज़रायल पर हमला किया और इस हमले में हिज़बुल्लाह ने ईरान का साथ दिया, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा और दक्षिणी लेबनान में नबातीह और लितानी जैसे इलाक़ों में उसे अपनी ज़मीन गंवानी पड़ेगी, जो इज़रायल के स्थायी सिक्योरिटी ज़ोन का हिस्सा बन जाएंगे।” काट्ज़ ने आज इज़रायली सेना के कब्ज़े वाले लेबनानी इलाके के दौरे के दौरान यह बात कही।

सेना है ज़मीनी हमले के लिए तैयारी

इज़रायली रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सेना हिज़बुल्लाह के खिलाफ लेबनान में ज़मीनी हमले के लिए तैयार है। काट्ज़ ने यह भी कहा कि ऐसा होने पर लेबनान की राजधानी और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को भी खाली कराया जाएगा और उन पर हमला किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *