इंदौर में फ्लैट में पुरुष मित्र के साथ रह रही युवती 8वीं मंजिल से गिरी, मौत

इंदौर में फ्लैट में पुरुष मित्र के साथ रह रही युवती 8वीं मंजिल से गिरी, मौत

Indore Woman Falls From 8th Floor: मध्यप्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 8वीं मंजिल से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वह 7 दिन पहले ही उत्तराखंड के चमोली से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने आई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी का कहकर पलाश परिसर में कमरा किराए पर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने यूपी के मेरठ निवासी अजय को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अंजली और वह शराब पी रहे थे। रहवासियों की मदद से अंजली को महू के मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *