इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का भाजपा पार्षद पर भद्दा कमेंट, मंच पर ठहाके लगाते रहे मंत्री, वीडियो वायरल

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का भाजपा पार्षद पर भद्दा कमेंट, मंच पर ठहाके लगाते रहे मंत्री, वीडियो वायरल

Kailash Vijayvargiya body shaming comment video: विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच से महिला पार्षद के लिए शर्मनाक बात कह दी। इससे पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया। विधानसभा क्रमांक-1 में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश ने महिला पार्षद पर बॉडी शेमिंग करते हुए टिप्पणी की। इतना ही नहीं, इस टिप्पणी के बाद मंत्री भी भीड़ के साथ ही मंच से ही ठहाके लगाने लगे।

मंच से की बॉडी शमिंग, फिर हसने लगे मंत्रीजी!

विधानसभा-1 में नर्मदा लाइन डालने सहित अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि थे। शुरुआती भाषण के दौरान मंत्री ने स्थानीय महिला पार्षद की सक्रियता और काम की खूब तारीफ की। इस दौरान उनकी नजर मंच पर मौजूद इंदौर-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया पर पड़ी। उन्हें देखकर मंत्री कैलाश ने अचरज भरी निगाह से कहा, भोले-भंडारी महेंद्र जी आप तो नजर ही नहीं आए, फिर कहा, अच्छा आप पार्षद के पीछे बैठे थे, इसके बाद महिला पार्षद का नाम लेते हुए मंत्री कैलाश ने बॉडी शेमिंग कर दी। कहा-आजकल दीदी…।

देर तक हंसते रहे

मंच से मंत्री की इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम स्थल पर जोर जोर से हंसी के ठहाके लगे। मंत्री कैलाश खुद भी इस पर देर तक हंसते रहे। महिला पार्षद पर की गई विजयवर्गीय की बॉडी शेमिंग का वीडियो वायरल हुआ है।

‘छात्रों की गूंज’ और राहुल गांधी पर कसा तंज

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) पर भी निशाना साधा। उन्होंने छात्रों की गूंज को झूठ की गूंज बताया। कैलाश ने कहा कि राहुल गांधी परिवर्तन नहीं ला सकते है। उन्होने आगे कहा कि ‘गांधी’ नाम सत्य से जुड़ा होता है लेकिन राहुल तो झूठ की राह पर चल रहे है। ऐसी राजनीति से न तो उनका भला होगा और न ही देश का भला होगा। बता दें कि, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज; कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां राहुल गांधी ने शिक्षा, रोजगार और मौजूदा व्यवस्था को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *