इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया। ब्रूक ने गुरुवार को 202 रन की पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए। वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। इस पारी के चलते ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी। पहला दोहरा शतक तेंदुलकर ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अब तक 14 दोहरे शतक लग चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 भारतीयों ने लगाए हैं। पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में लगाया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने 3, शुभमन गिल ने 2, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ने 1-1 डबल सेंचुरी लगाई है। यहां से ENG vs SL मैच रिपोर्ट… शुरुआत बैंटन ने दी, ब्रूक ने मैच का रुख बदला आखिरी ओवर में पूरा किया दोहरा शतक आखिरी ओवर में जनिथ लियानगे की गेंद पर ब्रूक ने पहले छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने घुटने के बल बैठकर विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला और चौका हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने 200 रन पूरे किए। ब्रूक 202 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 220 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की ब्रूक को आखिरी ओवरों में विल जैक्स का भरपूर साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 185 रन जोड़े। जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। ——————–
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पढ़ें पूरी खबर… इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया। ब्रूक ने गुरुवार को 202 रन की पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए। वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। इस पारी के चलते ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी। पहला दोहरा शतक तेंदुलकर ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अब तक 14 दोहरे शतक लग चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 भारतीयों ने लगाए हैं। पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में लगाया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने 3, शुभमन गिल ने 2, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ने 1-1 डबल सेंचुरी लगाई है। यहां से ENG vs SL मैच रिपोर्ट… शुरुआत बैंटन ने दी, ब्रूक ने मैच का रुख बदला आखिरी ओवर में पूरा किया दोहरा शतक आखिरी ओवर में जनिथ लियानगे की गेंद पर ब्रूक ने पहले छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने घुटने के बल बैठकर विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला और चौका हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने 200 रन पूरे किए। ब्रूक 202 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 220 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की ब्रूक को आखिरी ओवरों में विल जैक्स का भरपूर साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 185 रन जोड़े। जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। ——————–
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

