आरा में जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन:आगजनी कर किया रोड जाम, मेयर के खिलाफ नारेबाजी; कहा- शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई

आरा में जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन:आगजनी कर किया रोड जाम, मेयर के खिलाफ नारेबाजी; कहा- शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई

आरा शहर के नेहरू नगर वार्ड-24 में करीब एक महीने से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जलजमाव से परेशान लोगों ने सपना सिनेमा के पास सड़क पर आगजनी कर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। मेयर और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘नगर निगम हाय-हाय’ और ‘मेयर मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए लोगों ने जलजमाव से तत्काल राहत दिलाने की मांग की। रोड जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ‘शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई’ प्रदर्शन में शामिल नेहरू नगर निवासी निशांत ने बताया कि करीब एक महीने से पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मेयर, सांसद और वार्ड पार्षद को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के दिनों में हर साल यहां जलजमाव होता है, लेकिन इस बार स्थिति काफी गंभीर हो गई है। पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। 100 से अधिक घर प्रभावित हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। बच्चों के पानी में गिरने का खतरा बना रहता है और गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ‘मेयर और अधिकारियों को भी दिया आवेदन’ वहीं, स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि नेहरू नगर के अधिकांश हिस्से में घुटने तक पानी जमा है। कई घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को चौकी के सहारे रहना और आवाजाही करनी पड़ रही है। जलजमाव के साथ नाले का गंदा पानी मिलने से दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। इलाके में छोटे बच्चे भी रहते हैं और पानी में सांप-बिच्छू आने का डर बना रहता है। नगर आयुक्त, मेयर और अन्य अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुहल्लेवासियों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा। लोगों ने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, जमा पानी हटाने और स्थायी समाधान की मांग की। जाम की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों के स्तर से लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के कारण काफी देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। आरा शहर के नेहरू नगर वार्ड-24 में करीब एक महीने से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जलजमाव से परेशान लोगों ने सपना सिनेमा के पास सड़क पर आगजनी कर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। मेयर और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘नगर निगम हाय-हाय’ और ‘मेयर मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए लोगों ने जलजमाव से तत्काल राहत दिलाने की मांग की। रोड जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ‘शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई’ प्रदर्शन में शामिल नेहरू नगर निवासी निशांत ने बताया कि करीब एक महीने से पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मेयर, सांसद और वार्ड पार्षद को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के दिनों में हर साल यहां जलजमाव होता है, लेकिन इस बार स्थिति काफी गंभीर हो गई है। पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। 100 से अधिक घर प्रभावित हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। बच्चों के पानी में गिरने का खतरा बना रहता है और गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ‘मेयर और अधिकारियों को भी दिया आवेदन’ वहीं, स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि नेहरू नगर के अधिकांश हिस्से में घुटने तक पानी जमा है। कई घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को चौकी के सहारे रहना और आवाजाही करनी पड़ रही है। जलजमाव के साथ नाले का गंदा पानी मिलने से दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। इलाके में छोटे बच्चे भी रहते हैं और पानी में सांप-बिच्छू आने का डर बना रहता है। नगर आयुक्त, मेयर और अन्य अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुहल्लेवासियों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा। लोगों ने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, जमा पानी हटाने और स्थायी समाधान की मांग की। जाम की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों के स्तर से लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के कारण काफी देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *