आरा- करवाचौथ पर कैंची से पत्नी पर 150 वार:3 घंटे चला ऑपरेशन, 150 टांके लगे, फेस पर 50 स्टिच; थाने के बाहर बैठा था पति

आरा- करवाचौथ पर कैंची से पत्नी पर 150 वार:3 घंटे चला ऑपरेशन, 150 टांके लगे, फेस पर 50 स्टिच; थाने के बाहर बैठा था पति

आरा में करवाचौथ के दिन घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार कैंची से पत्नी की गर्दन, पीठ, चेहरे और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर 150 से ज्यादा वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को करीब 150 टांके लगे हैं। तीन घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई। घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा निवासी पंकज कुमार ठाकुर की पत्नी राखी कुमारी (26) के रूप में हुई है। वह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 3 तस्वीर से समझिए पूरा मामला… मोबाइल और पैसे को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, राखी कुछ दिन पहले अपने ससुराल भकुरा गांव गई थी। बुधवार शाम उसका पति पंकज उसे वहां से लेकर बड़ी मठिया स्थित किराए के मकान पर पहुंचा था। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ‘पति ने मेरे पर झूठा आरोप लगाया’ अस्पताल में एडमिट राखी ने बताया कि खाना खाने के बाद घर में मोबाइल चला रही थी। इसी बीच मेरे पति अचानक उठे और मोबाइल को छीनकर फेंका दिया। फोन पे अकाउंट में करीब डेढ़ लाख रुपए थे, वो बोल रहे थे कि तुम मेरा पैसा इधर से उधर कर रही हो। उनको ज्यादा इंग्लिश समझ में नहीं आता है। न ही ठीक से मैसेज देखते हैं। इसी बात को लेकर हम अपने ससुर से मैसेज और बैलेंस चेक करवाया था। लेकिन पति ने झूठा आरोप लगाया कि तुम पैसे की हेर–फेर कर रही हो। इसके बाद गाली देना शुरू कर दिया। जब मैंने बैलेंस चेक करने बोला तो वो भड़क गए। कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मैंने कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ी। जब मेरी आंख खुली तो मैं अस्पताल में थी। ‘कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं माना’ अस्पताल में भर्ती राखी ने बताया कि पति ने अचानक कैंची से हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने के लिए कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति नहीं माना। हमले में वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब आंख खुली तो वह अस्पताल में थी। ‘थाने के गेट के पास बैठा था दामाद’ वहीं, राखी के पिता मनोज ठाकुर ने बताया कि मेरे बेटी की शादी जून 2019 में पंकज ठाकुर से बड़े ही धूमधाम से हुई थी। एक तीन साल का बेटा अभिराज और दो साल की बेटी परी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही नशे की हालत में बेटी के साथ बिना मतलब का झगड़ा, मारपीट करता था। कई बार पंचायती हुई। पारिवारिक समझौता होने के बाद भी दामाद नहीं सुधरे। गुरुवार को मकान मालिक ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी को दामाद ने चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही हमलोग किराए के मकान के पास पहुंचे तो जानकारी मिला कि बेटी को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर आए हैं। वहां पहुंचने के बाद देखा कि पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। ऐसी कोई जगह नहीं बची थी, जहां हमला नहीं किया गया हो। हमला करने के बाद दामाद टाउन थाना के गेट के पास बैठा हुआ था। पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराया। तीन घंटे तक चला ऑपरेशन महिला का इलाज करने वाले सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी महिला को गर्दन, पीठ, चेहरे सहित डेढ़ सौ से ज्यादा जगहों पर कैंची से बुरी तरह मारा गया है। तीन घंटे ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कैंची की बरामदगी अभी नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरा में करवाचौथ के दिन घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार कैंची से पत्नी की गर्दन, पीठ, चेहरे और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर 150 से ज्यादा वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को करीब 150 टांके लगे हैं। तीन घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई। घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा निवासी पंकज कुमार ठाकुर की पत्नी राखी कुमारी (26) के रूप में हुई है। वह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 3 तस्वीर से समझिए पूरा मामला… मोबाइल और पैसे को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, राखी कुछ दिन पहले अपने ससुराल भकुरा गांव गई थी। बुधवार शाम उसका पति पंकज उसे वहां से लेकर बड़ी मठिया स्थित किराए के मकान पर पहुंचा था। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ‘पति ने मेरे पर झूठा आरोप लगाया’ अस्पताल में एडमिट राखी ने बताया कि खाना खाने के बाद घर में मोबाइल चला रही थी। इसी बीच मेरे पति अचानक उठे और मोबाइल को छीनकर फेंका दिया। फोन पे अकाउंट में करीब डेढ़ लाख रुपए थे, वो बोल रहे थे कि तुम मेरा पैसा इधर से उधर कर रही हो। उनको ज्यादा इंग्लिश समझ में नहीं आता है। न ही ठीक से मैसेज देखते हैं। इसी बात को लेकर हम अपने ससुर से मैसेज और बैलेंस चेक करवाया था। लेकिन पति ने झूठा आरोप लगाया कि तुम पैसे की हेर–फेर कर रही हो। इसके बाद गाली देना शुरू कर दिया। जब मैंने बैलेंस चेक करने बोला तो वो भड़क गए। कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मैंने कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ी। जब मेरी आंख खुली तो मैं अस्पताल में थी। ‘कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं माना’ अस्पताल में भर्ती राखी ने बताया कि पति ने अचानक कैंची से हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने के लिए कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति नहीं माना। हमले में वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब आंख खुली तो वह अस्पताल में थी। ‘थाने के गेट के पास बैठा था दामाद’ वहीं, राखी के पिता मनोज ठाकुर ने बताया कि मेरे बेटी की शादी जून 2019 में पंकज ठाकुर से बड़े ही धूमधाम से हुई थी। एक तीन साल का बेटा अभिराज और दो साल की बेटी परी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही नशे की हालत में बेटी के साथ बिना मतलब का झगड़ा, मारपीट करता था। कई बार पंचायती हुई। पारिवारिक समझौता होने के बाद भी दामाद नहीं सुधरे। गुरुवार को मकान मालिक ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी को दामाद ने चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही हमलोग किराए के मकान के पास पहुंचे तो जानकारी मिला कि बेटी को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर आए हैं। वहां पहुंचने के बाद देखा कि पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। ऐसी कोई जगह नहीं बची थी, जहां हमला नहीं किया गया हो। हमला करने के बाद दामाद टाउन थाना के गेट के पास बैठा हुआ था। पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराया। तीन घंटे तक चला ऑपरेशन महिला का इलाज करने वाले सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी महिला को गर्दन, पीठ, चेहरे सहित डेढ़ सौ से ज्यादा जगहों पर कैंची से बुरी तरह मारा गया है। तीन घंटे ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कैंची की बरामदगी अभी नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *