आयकर विभाग की ओर से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन:कारोबारियों को नए नियम और टैक्स प्रक्रिया की जानकारी दी गई; एआई चैटबॉट से मिलेगी सहायात

आयकर विभाग की ओर से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन:कारोबारियों को नए नियम और टैक्स प्रक्रिया की जानकारी दी गई; एआई चैटबॉट से मिलेगी सहायात

पूर्णिया में आयकर विभाग की ओर से एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यवसाईयों, करदाताओं और आम आयकर दाताओं को इनकम टैक्स के नए नियमों, आसान प्रक्रियाओं और डिजिटल सुविधाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पटना के एडिशनल आयकर आयुक्त डॉ. ललित कुमार और कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति और कर विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्हें आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आयकर नियमों की आसान प्रक्रिया और डिजिटल पहल: डॉ. ललित कुमार आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर डॉ. ललित कुमार ने नए कर सुधारों और विभाग की पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुराने एवं जटिल नियमों को आसान बनाकर टैक्स पेयर्स के लिए एक सुगम वातावरण तैयार किया है। 1961 के मूल अधिनियम में कई दशकों में हजारों संशोधन हुए थे, जिससे अनुपालन लागत बढ़ गई थी। अब इसे बेहद सरल भाषा में लाया गया है ताकि सामान्य नागरिक भी इसे आसानी से समझ सके। नियमों को आसान किया गया डॉ. ललित कुमार ने स्पष्ट किया कि एडवांस टैक्स (अग्रिम कर) या टीडीएस के मूलभूत नियमों में कोई नकारात्मक बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि प्रक्रिया और रास्ते को आसान बनाया गया है। जो करदाता समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाते या विवरण में कोई चूक हो जाती है, उनके लिए सरकार ने आईटीआर का प्रावधान दिया है। इसके माध्यम से करदाता आवश्यक कर जमा कर पिछले वर्षों का भी अद्यतन विवरण दाखिल कर सकते हैं। AI और डिजिटल सहायता एडिशनल कमिश्नर डॉ. ललित कुमार ने आगे बताया कि विभाग ने करदाताओं की सहायता के लिए एआई चैटबॉट, ब्रोशर्स और आसान बुक्स लॉन्च की है, जिससे आयकर गणना और ड्यूज डेट की निगरानी रखना बेहद आसान हो गया है। नियम आसान होने और अनुपालन आसान होने से मुकदमों में कमी आएगी और देश का राजस्व समृद्ध होगा। व्यापारियों के लिए नए नियम लाभदायक: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्णिया के कस्बा से विधायक नितेश कुमार सिंह ने आयकर विभाग के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयकर नियमों का सरल होना व्यापारिक समुदाय के लिए बेहद राहत भरा है। सरकार द्वारा कर-प्रक्रियाओं को पारदर्शी और आसान बनाने से हम जैसे व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल समय और अनुपालन लागत की बचत होगी, बल्कि व्यापार में सुगमता को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्णिया में आयकर विभाग की ओर से एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यवसाईयों, करदाताओं और आम आयकर दाताओं को इनकम टैक्स के नए नियमों, आसान प्रक्रियाओं और डिजिटल सुविधाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पटना के एडिशनल आयकर आयुक्त डॉ. ललित कुमार और कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति और कर विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्हें आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आयकर नियमों की आसान प्रक्रिया और डिजिटल पहल: डॉ. ललित कुमार आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर डॉ. ललित कुमार ने नए कर सुधारों और विभाग की पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुराने एवं जटिल नियमों को आसान बनाकर टैक्स पेयर्स के लिए एक सुगम वातावरण तैयार किया है। 1961 के मूल अधिनियम में कई दशकों में हजारों संशोधन हुए थे, जिससे अनुपालन लागत बढ़ गई थी। अब इसे बेहद सरल भाषा में लाया गया है ताकि सामान्य नागरिक भी इसे आसानी से समझ सके। नियमों को आसान किया गया डॉ. ललित कुमार ने स्पष्ट किया कि एडवांस टैक्स (अग्रिम कर) या टीडीएस के मूलभूत नियमों में कोई नकारात्मक बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि प्रक्रिया और रास्ते को आसान बनाया गया है। जो करदाता समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाते या विवरण में कोई चूक हो जाती है, उनके लिए सरकार ने आईटीआर का प्रावधान दिया है। इसके माध्यम से करदाता आवश्यक कर जमा कर पिछले वर्षों का भी अद्यतन विवरण दाखिल कर सकते हैं। AI और डिजिटल सहायता एडिशनल कमिश्नर डॉ. ललित कुमार ने आगे बताया कि विभाग ने करदाताओं की सहायता के लिए एआई चैटबॉट, ब्रोशर्स और आसान बुक्स लॉन्च की है, जिससे आयकर गणना और ड्यूज डेट की निगरानी रखना बेहद आसान हो गया है। नियम आसान होने और अनुपालन आसान होने से मुकदमों में कमी आएगी और देश का राजस्व समृद्ध होगा। व्यापारियों के लिए नए नियम लाभदायक: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्णिया के कस्बा से विधायक नितेश कुमार सिंह ने आयकर विभाग के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयकर नियमों का सरल होना व्यापारिक समुदाय के लिए बेहद राहत भरा है। सरकार द्वारा कर-प्रक्रियाओं को पारदर्शी और आसान बनाने से हम जैसे व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल समय और अनुपालन लागत की बचत होगी, बल्कि व्यापार में सुगमता को भी बढ़ावा मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *