आभूषण बेचने निकले दो चोर पकड़ाए…30 लाख का माल बरामद:दो महीने पहले संयोगितागंज में की थी चोरी, CCTV और CCТNS डेटा से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आभूषण बेचने निकले दो चोर पकड़ाए…30 लाख का माल बरामद:दो महीने पहले संयोगितागंज में की थी चोरी, CCTV और CCТNS डेटा से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने दो महीने पहले हुई बड़ी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की तैयारी में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। डीसीपी अभिषेक रंजन की टीम ने चंदन और राजा उर्फ राजेश झूले निवासी पालदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने करीब दो महीने पहले संयोगितागंज इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से दोनों फरार थे। CCTV और CCТNS से तलाश वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। CCTV फुटेज और CCТNS डाटा के आधार पर संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए संयोगितागंज के साथ छोटी ग्वालटोली और पलासिया थाने की टीम को भी लगाया गया था। आभूषण बेचने की तैयारी में थे पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की फिराक में थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सोना छिपाकर रखने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीसीपी अभिषेक रंजन जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *