आबूलेन के दो कपड़ा शोरूम में भीषण आग:रात 11 बजे धुआं उठते देख लोगों ने दी सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

आबूलेन के दो कपड़ा शोरूम में भीषण आग:रात 11 बजे धुआं उठते देख लोगों ने दी सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित कपड़ों के दो बड़े शोरूम में बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के समय दोनों शोरूम बंद थे। शोरूम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रात करीब 11 बजे आबूलेन बाजार में लोगों ने रीवा और डिकोट के शोरूम से धुआं उठते देखा। कुछ ही देर में घना और काला धुआं फैलता चला गया । आग की लपटें दूसरे कपड़ा शोरूम तक भी पहुंच गईं। बाजार में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बंद होने के कारण नहीं हुई जनहानि
आग लगने के समय दोनों शोरूम बंद थे। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के फंसे होने की स्थिति नहीं बनी। हालांकि, शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। दमकल कर्मियों ने शटर और अन्य रास्तों से अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
देर रात तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि दमकल और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही गई। आग से दोनों शोरूम में रखे कपड़ों और अन्य सामान के जलने से नुकसान का आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *