करनाल| सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि पात्र व्यक्ति और संस्थान 30 सितंबर 2026 तक awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में रोकथाम, राहत, बचाव, पुनर्वास, तैयारी, अनुसंधान या नवाचार में उल्लेखनीय योगदान करने वाले भारतीय नागरिक और संस्थान पात्र होंगे। पुरस्कार की घोषणा हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।

