छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्धू ने 18 सितंबर देर रात अपना जन्मदिन मनाया। इसका फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, जन्मदिन की बधाई देने और केक काटने के लिए मंच तैयार किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से चौक पर आवागमन प्रभावित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि FIR में नामित सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैं। सार्वजनिक चौक पर देर रात भीड़ जुटने और पुलिस केस दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है, क्योंकि सिद्धार्थ नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे के भतीजे हैं। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… अमरकंटक चौक पर जुटी थी भीड़ पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब 11:42 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू फेसबुक लाइव पर दिखाई दे रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी नजर आ रहे थे। वीडियो की जांच में सामने आया कि गौरेला के अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के लिए भीड़ जुटी थी। आवागमन हुआ प्रभावित पुलिस के अनुसार, जन्मदिन की बधाई देने और केक काटने के लिए मंच तैयार किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से चौक पर आवागमन प्रभावित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर यह भी दर्ज किया है कि कुछ लोग केक काटकर सिद्धार्थ को खिला रहे थे। सिद्धार्थ, मौसम और रितुराज समेत अन्य के खिलाफ केस इस मामले में पुलिस ने सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, मौसम ताम्रकार और रितुराज अग्रवाल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आयोजन से जुड़े लोगों और मौके की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे के भतीजे हैं सिद्धार्थ सिद्धार्थ दुबे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष हैं। संगठनात्मक गतिविधियों और युवा कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण जिले के युवाओं के बीच उनकी पहचान है। सिद्धार्थ दुबे, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे के भतीजे हैं। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बीजेपी नेता और युवाओं ने एक-दूसरे को पीटा,VIDEO: भिलाई में बर्थडे पार्टी में बीयर की बोतल टूटने पर मारपीट; थाने में भी भिड़े छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मदिन पार्टी के दौरान घर के सामने बीयर की बोतल टूटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। बीजेपी के कैंप-1 मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ने टूटे कांच साफ करने कहा, तो विवाद हो गया। दो तरफ से गाली-गलौज के बाद हाथ-मुक्कों और डंडे से एक-दूसरे को पीटा गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

