आदिवासी-अंचल में बच्चों की मौत पर संभागायुक्त ने लगाई चौपाल:जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, हेल्थ स्क्रीनिंग का जायजा; अधिकारी को नोटिस

आदिवासी-अंचल में बच्चों की मौत पर संभागायुक्त ने लगाई चौपाल:जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, हेल्थ स्क्रीनिंग का जायजा; अधिकारी को नोटिस

बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र में बच्चों की बीमारी और मौतों की घटनाओं के बीच संभागायुक्त धनंजय सिंह पाथरी गांव पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और गांव के हालात की जानकारी ली। पाथरी में आयोजित चौपाल में संभागायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, वनाधिकार पट्टा, आहार अनुदान, पेयजल, रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बारिश से होने वाली बीमारियों पर तुरंत कार्रवाई संभागायुक्त ने बारिश के दौरान होने वाली बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैगा परिवारों को समय पर मिले आहार अनुदान जनजातीय विभाग के अधिकारियों को आहार अनुदान योजना का लाभ सभी पात्र बैगा परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने कहा कि योजना की राशि लाभार्थियों को समय पर मिलनी चाहिए। संभागायुक्त ने पाथरी के सरकारी सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रों से बातचीत कर टीकाकरण, छात्रवृत्ति, भोजन, रहने की व्यवस्था और पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली। टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए गए। हेल्थ कैंप और स्क्रीनिंग की भी जांच पंचायत भवन में लगे हेल्थ कैंप और स्क्रीनिंग व्यवस्था का भी संभागायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश संभागायुक्त धनंजय सिंह ने कहा कि बैगा जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *