आतिशबाजी के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा में लगी आग:देवास में लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई

आतिशबाजी के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा में लगी आग:देवास में लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई

देवास के सयाजी द्वार पर मां दुर्गा की प्रतिमा के जुलूस की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी करते समय अचानक प्रतिमा में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। कुछ लोगों ने बाल्टियों से पानी डाला, जबकि अन्य ने कपड़ों की मदद से आग बुझाई। लोगों की कोशिश से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाते दिखाई दे रहे हैं। समय रहते आग बुझने से प्रतिमा सुरक्षित रही और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *