आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट:अलवर के टहला में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा; सिलीसेढ़-मानसरोवर झील में बढ़ा जलस्तर

आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट:अलवर के टहला में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा; सिलीसेढ़-मानसरोवर झील में बढ़ा जलस्तर

मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों में शिफ्ट होने से राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हो गया। शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान जोधपुर संभाग के साथ उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, भरतपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अलवर के टहला में 64MM, लक्ष्मणगढ़ में 39, तिजारा में 60, किशनगढ़बास में 30, खैरथल में 25, प्रतापगढ़ में 29 और अलवर शहर में 30MM पानी बरसा। तेज बारिश से अलवर में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। अलवर जिले में लगातार हो रही बारिश से सिलीसेढ़ झील, मानसरोवर झील में जलस्तर 50 फीसदी से ज्यादा हो गया। प्रदेश की बारिश की स्थिति… यहां भी हुई बारिश
भरतपुर के नदबई में 26MM, नगर में 47, कुम्हेर में 17, करौली के टोडाभीम में 32, सपोटरा में 17, राजसमंद के रेलमगरा में 24, सवाई माधोपुर के बामनवास 44, वजीरपुर में 13, सिरोही के माउंट आबू में 16, पिंडवाड़ा में 21, उदयपुर के गोगुंदा में 12 और बांसवाड़ा जिले में 13MM बरसात दर्ज हुई। इन जिलों के अलावा टोंक, सीकर, पाली, झालावाड़, हनुमानगढ़, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। प्रदेश के मौसम से जुड़ी PHOTO…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *