आज ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका:ट्रम्प बोले- हमें बड़ी डील की भी उम्मीद, ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देना चाहते

आज ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका:ट्रम्प बोले- हमें बड़ी डील की भी उम्मीद, ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देना चाहते

अमेरिका आज ईरान पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका रविवार को हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। ट्रम्प ने फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन यह भरोसा नहीं है कि वह शर्तों का पालन करेगा। उनसे पूछा गया था कि क्या अमेरिका ईरान पर हमला करेगा। इस पर उन्होंने कहा, क्या आपको सच में लगता है कि मैं आपको यह बताऊंगा? शायद कल… हमला करने की संभावना है। यह भी हो सकता है कि हमारे बीच एक अच्छी, बड़ी और शानदार डील हो जाए। ट्रम्प बोले- हमारी सेना ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया ट्रम्प ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए दावा किया कि उसने ईरान के सभी लड़ाकू विमान मार गिराए हैं और 259 जहाज समुद्र में डुबो दिए हैं। ट्रम्प ने कहा, “हमारी सेना और नौसेना ने शानदार काम किया है। उन्होंने ईरान के सभी लड़ाकू विमान तबाह कर दिए हैं। अब ईरान में सिर्फ रिकॉर्ड महंगाई बची है।” अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बना सकता है ईरान ईरान अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रच रहा है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि मिडिल ईस्ट और अमेरिका में मौजूद अधिकारियों को निशाना बनाने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी खुफिया विभाग की डायरेक्टर जे क्लेटन ने 23 अक्टूबर को विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजे मेमो में कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक छोटी-सी घटना भी बड़े युद्ध की वजह बन सकती है। दूसरी तरफ, ईरान को भी डर है कि अमेरिका और इजराइल उस पर फिर बड़ा हमला कर सकते हैं। हत्या की साजिशें एडवांस स्टेज में पहुंचीं डायरेक्टर जे क्लेटन ने मेमो में कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिशें अब एडवांस स्टेज में पहुंच गई हैं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी राजदूतों और अमेरिका में मौजूद अधिकारियों को निशाना बना सकता है। रिपोर्ट में ईरान की यूनिट 840 का भी जिक्र है। इस यूनिट पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपहरण और हत्या की कोशिशें करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, ईरान की ऐसी कुछ कोशिशें नाकाम भी रही हैं। पहले हत्या के लिए भेजे गए कुछ लोग अपने टारगेट तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में मंदिरों की सुरक्षा पर ₹100 करोड़ खर्च होंगे:500 मंदिरों में निगरानी बढ़ेगी; इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश के बाद फैसला अमेरिका में दिवाली से पहले हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपए का फंड बनाया गया है। यह फैसला इलिनॉय में एक मंदिर पर हमले की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *