आचार संहिता के बीच 21 RAS अफसरों के तबादले:जयपुर नगर निगम में तीन उपायुक्त बदले, वजीरपुर एसडीओ सुधा मीणा एपीओ

आचार संहिता के बीच 21 RAS अफसरों के तबादले:जयपुर नगर निगम में तीन उपायुक्त बदले, वजीरपुर एसडीओ सुधा मीणा एपीओ

राज्य सरकार ने शहरी निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच 21 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। एक आरएएस को एपीओ किया है। निकाय चुनाव की घोषणा के ​लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच ही 21 आरएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। पांच अफसरों को नगर निगम में उपायुक्त और आयुक्त लगाया है। जयपुर नगर निगम में तीन उपायुक्त बदले गए हैं। अजमेर नगर निगम में उपायुक्त और भीलवाड़ा नगर निगम में आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है। शैफाली कुशवाहा को सहायता विभाग के उप सचिव से उपायुक्त नगर निगम जयपुर, निहारिका शर्मा को ओएसडी रीको से उपायुक्त नगर निगम जयपुर, विष्णु बंसल को एसडीओ कुम्हेर से उपयुक्त जेडीए जयपुर के पद पर लगाया है। कमल सिंह यादव को एसडीओ असनावर से नगर निगम भीलवाड़ा का आयुक्त लगाया गया है। महावीर सिंह-2 को पाठ्यपुस्तक मंडल सचिव से उपायुक्त नगर निगम अजमेर के पद पर लगाया है। रजनी माधीवाल का तबादला पीडी, एससी विकास निगम उदयपुर से उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण के पद पर किया है। भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव सोहन सिंह नरूका का तबादला एडीएम कोटपुतली के पद पर किया है। पाठ्य पुस्तक मंडल सचिव का एक दिन बाद ही तबादला पाठ्यपुस्तक मंडल में सचिव लगाए गए महावीर सिंह का एक दिन बाद ही फिर तबादला कर दिया गया है। महावीर सिंह-2 को एक दिन पहले जारी हुई तबादला सूची में करौली एडीएम से पाठ्य पुस्तक मंडल सचिव के पर पर पोस्टिंग दी गई थी, अब आज उनका तबादला अजमेर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर कर दिया गया। वजीरपुर एसडीओ सुधा रानी मीणा एपीओ सवाईमाधोपुर जिले के वजीरपुर की एसडीएम सुधा रानी मीणा को एपीओ कर दिया गया है। सभी अफसर रिलीव, तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश आचार संहिता लगने के ठीक पहले तबादला आदेश जारी कर सभी 21 आरएएस अफसरों को रिलीव कर दिया गया है। इन अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *