आगरा में सुबह से छाये बादल, बारिश के आसार:उमसभरी से राहत, कल से खुल सकता है मौसम

आगरा में सुबह से छाये बादल, बारिश के आसार:उमसभरी से राहत, कल से खुल सकता है मौसम

आगरा में बुधवार सुबह से काले बादल छाये हुए हैं। हवा भी सामान्य से अधिक चल रही है। लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में चमक के साथ एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं।
मंगलवार शाम को आधे शहर में बारिश हुई थी। जिसके बाद हल्की हवा चलने लगी थी। इसके बाद आगरा का मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 27 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। 31 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 3% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 404.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 390.5 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 13.9 मिमी बारिश कम हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *