आगरा में सेवा मार्ग संस्था और ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा डॉ. बीना लवानिया द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में देश के मशहूर साधो बैंड द्वारा बिहारी जी, प्रभु राम जी, राधा रानी जी एवं महादेव के धमाकेदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज वृंदावन कुटी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महापौर शहेमलता दिवाकर, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक बाबूलाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, पूर्व विधायक उदयभान सिंह, रामबाबू हरित, रोहित कत्याल, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, राजीव लवानिया, पुष्पेंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

