आंगई में अवैध ब्लॉक पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:नाबालिग को देसी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा

आंगई में अवैध ब्लॉक पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:नाबालिग को देसी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा

धौलपुर में अवैध खनन, परिवहन और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाई की हैं। पुलिस ने एक अवैध ब्लॉक पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। वहीं एक नाबालिग को अवैध देसी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम आंगई बाईपास पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान ब्लॉक पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच में ड्राइवर पत्थर के संबंध में कोई वैध बिल या रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया, जबकि ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।
दूसरी कार्रवाई में जगदीश कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान एक नाबालिग को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *