असनावर में कैम्प में 61 लोगों ने किया रक्तदान:जरूरतमंदों के आएगा काम, ब्लड डोनेट करने के लिए किया प्रेरित

असनावर में कैम्प में 61 लोगों ने किया रक्तदान:जरूरतमंदों के आएगा काम, ब्लड डोनेट करने के लिए किया प्रेरित

झालावाड़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असनावर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व प्रभारी डॉ. अरविंद नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और आमजन को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असनावर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. सुनील कुमार मीणा, बीपीएम रजनी दवे, सरपंच मनीष पाटीदार, डॉ. मस्तराम मीणा, प्रितम शर्मा, सीताराम गुर्जर, अरविंद मीणा, दुर्गश भील सहित संबंधित एएनएम, सीएचओ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *