अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:हथियारों की खरीद-फरोख्त सहित कई मामलों में था वांछित, कोटकासिम पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:हथियारों की खरीद-फरोख्त सहित कई मामलों में था वांछित, कोटकासिम पुलिस ने की कार्रवाई

कोटकासिम पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल उर्फ भोला उर्फ मन्नू पुत्र अतरसिंह, निवासी सांचोद, थाना कोटकासिम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय था और इसमें उसकी मुख्य भूमिका थी। एसपी उपाध्याय ने बताया कि थाना स्तर पर बनी टीम ने खुफिया जानकारी जुटाकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ पहले से अवैध हथियार, मारपीट, मादक पदार्थ, आबकारी, चोरी और लूट सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह मुंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर मुंडावर, कोटकासिम और हरियाणा के बावल व कसौला थाना क्षेत्रों में भी मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *