अलीगढ़ में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी:खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली, एक महीने पहले भी प्रेमी संग भागी थी

अलीगढ़ में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी:खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली, एक महीने पहले भी प्रेमी संग भागी थी

अलीगढ़ में घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली एक किशोरी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने को लेकर गांव में चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 9 बजे की है। दो तस्वीरें… किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। उस घटना के बाद बुधवार को किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आने से यह प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया। प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला किशोरी बुधवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह एक गांव पहुंची और वहां स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। अचानक हुई इस घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, किशोरी ने किस वजह से यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कर रही मामले की जांच इस संबंध में गंगीरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *