अलवर में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल:गर्मी से कुछ राहत; 18-19 सितंबर को बारिश का अनुमान,अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात

अलवर में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल:गर्मी से कुछ राहत; 18-19 सितंबर को बारिश का अनुमान,अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात

अलवर में गुरुवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर और आसपास के इलाकों में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल छाए रहे। बादलों के कारण सुबह से गर्मी के असर में कुछ कमी रही और लोगों को राहत मिली। हालांकि पिछले दो दिनों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अलवर में बारिश नहीं हो सकी। इस दौरान तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस का असर साफ तौर पर देखने को मिला। अलवर में अब तक मानसून के दौरान 502.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि 17 सितंबर तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 523.8 मिमी होना चाहिए। इस हिसाब से जिले में अब तक सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को अलवर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान बारिश नहीं हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव 18 और 19 सितंबर को देखने को मिल सकता है। 18 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रह सकता है। वहीं 19 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 20 सितंबर से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। 20 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री, 21 सितंबर को 37 डिग्री और 22 सितंबर को तापमान करीब 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगले दो दिन बारिश और गरज-चमक के बाद अलवर में एक बार फिर गर्मी बढ़ने का दौर शुरू हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *