अलवर नगर निगम मेयर चुनाव: भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं, 42 वोट मिले

अलवर नगर निगम मेयर चुनाव: भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं, 42 वोट मिले

अलवर नगर निगम की पहली मेयर के रूप में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल चुनाव जीत गई हैं। सोमवार को हुए मतदान में सुमनलता को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। भाजपा को 13 निर्दलीय और बसपा पार्षद का समर्थन मिला। परिणाम के साथ ही अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बन गया। मतदान परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। जिले की अन्य नगरपालिकाओं में भी अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए हैं।

sumanlata agarwal
सुमनलता अग्रवाल

अभी तक घोषित विजेताओं की लिस्ट:

  • अलवर नगर निगम: सुमनलता अग्रवाल (भाजपा) — 42 वोट।
  • कठूमर नगरपालिका: सोरन देई (कांग्रेस) — भाजपा की मणि देवी को 4 वोट से हराया।
  • राजगढ़ नगरपालिका: रेखा देवी सैनी (भाजपा) — 29 वोट। निर्दलीय राजकुमार सैनी को 11 वोट।
  • मालाखेड़ा नगरपालिका: सावित्री मीणा (कांग्रेस) — 13 वोट। भाजपा के पूरन चंद मीणा को 7 वोट।
  • रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल (भाजपा) — 23 वोट। कांग्रेस के गुरुबक्श जाटव को 12 वोट।
  • नारायणपुर नगरपालिका: मन्नी देवी (भाजपा) — 19 वोट। कांग्रेस की मंजू देवी को 16 वोट।
  • नीमराणा नगरपालिका: दिलकौर देवी (कांग्रेस) — 17 वोट। भाजपा की प्रेमबाई को 8 वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *