अलवर के सोलर कारोबारी से पति-पत्नी ने की धोखाधड़ी:दोनों ने खुद को सोलर कंपनी का बताया था संचालक; सामान नहीं भेजा

अलवर के सोलर कारोबारी से पति-पत्नी ने की धोखाधड़ी:दोनों ने खुद को सोलर कंपनी का बताया था संचालक; सामान नहीं भेजा

अलवर में सोलर कारोबार के नाम पर 4.66 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर एनईबी थाना पुलिस ने सवाई माधोपुर निवासी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोलर के सामान के नाम पर पर रुपए लेने का आरोप परिवादी रामखिलाड़ी सैनी निवासी चोरोटी पहाड़ ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि वह 160 फीट रोड, गोयल हॉस्पिटल के पास मैसर्स राम सोलर सॉल्यूशन के नाम से सोलर का कारोबार करता है। चेतराम गुर्जर और उसकी पत्नी पूजा गुर्जर निवासी कुडेरा, सवाई माधोपुर ने खुद को वात्सल्य सोलर का संचालक बताते हुए उसके साथ कारोबार करने की बात कही। आरोप है कि अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर उससे सोलर का सामान उपलब्ध कराने के नाम पर रुपए लिए गए। रुपए लेकर माल भेजना किया था परिवाद के अनुसार- 3 से 16 अप्रैल 2026 के बीच रामखिलाड़ी ने ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों के खाते में कुल 7 लाख 66 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद आरोपियों की ओर से करीब 3 लाख रुपए का माल दिया गया, लेकिन बाद में माल भेजना बंद कर दिया गया। परिवादी का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद उसे शेष माल नहीं दिया गया, जिससे उसका कारोबार प्रभावित होने लगा। रामखिलाड़ी ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपियों से अपना बाकी 4 लाख 66 हजार रुपए वापस मांगा तो पहले उसे जल्द रुपए लौटाने का आश्वासन देकर टालमटोल की गई। बाद में 15 अगस्त को सख्ती से तकाजा करने पर रुपए लौटाने से इनकार कर दिया गया। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *